बहराइच: अपराधी पर एससी-एसटी और बलवा समेत कई केस दर्ज, फिर भी पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, ग्रामीण नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मटेरा के असवा मोहम्मद पुर गांव निवासी एक अभियुक्त के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त से ग्रामीण भी परेशान हैं। इसके बावजूद पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी सुंदर पुत्र बच्छराज के विरुद्ध थाने में कई मुकदमा …

बहराइच। मटेरा के असवा मोहम्मद पुर गांव निवासी एक अभियुक्त के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त से ग्रामीण भी परेशान हैं। इसके बावजूद पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। मटेरा थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी सुंदर पुत्र बच्छराज के विरुद्ध थाने में कई मुकदमा दर्ज हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बलवा फैलाने, सरकारी काम में बाधा, एससी एसटी समेत आठ धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

साथ ही वह आए दिन ग्रामीणों को परेशान करता है। लेकिन पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कार्यबाई न होने पर सभी ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया कि मटेरा थानाध्यक्ष से रिपोर्ट तलब कर कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: डीएम व सीडीओ ने किया बीएसए कार्यालय और विकास भवन का औचक निरीक्षण, 102 कर्मचारी मिले अनुपस्थित

संबंधित समाचार