मुख्यमंत्री योगी व दोनों डिप्टी सीएम ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम योगी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है।उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात …

लखनऊ। आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली दौरे पर हैं। सीएम योगी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की है।उनके साथ डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के बड़े नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सीएम को भीमराव अंबेडकर की पुस्तक भेंट की। सीएम योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। शाम 7:00 से 8:00 बजे तक प्रधानमंत्री से सीएम और दोनों डिप्टी सीएम से मुलाकात होगी। वहीं 8:00 से 9:00 बजे तक अमित शाह से मुलाकात करेंगे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: आदमखोर की शिनाख्त को आईवीआरआई और एनटीसीए से आएंगे एक्सपर्ट

संबंधित समाचार