बरेली: किला क्रासिंग पर आत्महत्या करने पहुंचा युवक
बरेली, अमृत विचार। किला रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक आत्म हत्या के लिए पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो मौके पर चीखपुकार मच गई। इधर से ट्रेन भी आने वाली थी। किसी तरह युवक को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई गई। कहा जा रहा है कि किला क्षेत्र के सराय ताल का …
बरेली, अमृत विचार। किला रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक आत्म हत्या के लिए पहुंच गया। स्थानीय लोगों ने उसे देखा तो मौके पर चीखपुकार मच गई। इधर से ट्रेन भी आने वाली थी। किसी तरह युवक को ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई गई। कहा जा रहा है कि किला क्षेत्र के सराय ताल का रहने वाला भूरे किला रेल क्रासिंग से थोड़ी दूर ट्रैक पर जाकर बैठ गया।
लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। बरेली सिटी-पीलीभीत एक्सप्रेस भी आने वाली थी लिहाजा गेटमैन ने क्रासिंग को बंद कर दिया। लेकिन क्रासिंग लोगों का शोर सुन और क्रासिंग पर भूरे को बैठा देख उसने रोकने का प्रयास किया तो वह पटरियों पर ही लेट गया। देखने से लग रहा था कि वह आत्महत्या प्रयास कर रहा है। यह देख गेटमैन की हवाईयां उड़ गईं और उसने चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवाज दी। जिसके बाद उसे रेलवे लाइन से हटाया गया। वह काफी नशे में था फिलहाल उसे जिला अस्पताल भेजा गया था।
