मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम ने की पीएम मोदी से मुलाकात, CM ने ट्वीट कर लिखी यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता संभालने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर सीएम योगी ने एक ट्वीट में लिखा, ”नए भारत’ के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी …

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता संभालने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

पीएम मोदी से मुलाकात को लेकर सीएम योगी ने एक ट्वीट में लिखा, ”नए भारत’ के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। आपका मार्गदर्शन सदैव ही एक सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।’

इससे पहले सीएम योगी व दोनों डिप्टी सीएम ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने पहुंचे थे इसकी भी जानकारी खुद सीएम योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी।

दिल्ली में तमाम बड़े नेताओं से मुलाकात

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अब दिल्ली में तमाम बड़े नेताओं से औपचारिक मुलाकात कर रहे हैं। राष्ट्रपति और पीएम मोदी से मुलाकात के बाद अब योगी आदित्यनाथ और उनके दोनों डिप्टी सीएम गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी की पार्टी के कुछ और बड़े नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बजरंग मुनि की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरीं महिलाएं, किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार