बरेली: कार्य योजना देने में देरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आचार संहिता हटते ही जिले में विकास कार्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से कार्य योजना भी मांगी गई है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो की कार्य योजना देने में ग्राम विकास अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। लापरवाह लोगों को चिन्हित कर …

बरेली, अमृत विचार। आचार संहिता हटते ही जिले में विकास कार्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से कार्य योजना भी मांगी गई है। ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो की कार्य योजना देने में ग्राम विकास अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। लापरवाह लोगों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

विधानसभा चुनाव को लेकर लंबे अर्से से विकास कार्य रूक गए थे। चुनाव संपंन्न होने के बाद सीडीओ ने बैठक कर मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो की सूची मांगी थी, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधानों की ओर से प्रस्तावित कार्यो की सूची उपलब्ध नहीं कराई गई है। बुधवार से जिले में आचार संहिता हट जाएगी और नये कार्य होने भी शुरू हो जाएंगे।

ऐसे में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वालों की सूची तैयार की जा रही है। डीसी मनरेगा गंगाराम ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों की सूची उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।

संबंधित समाचार