बहराइच: कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, महिला की मौत, चालक समेत तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर चौकी के पास ई रिक्शा को कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन घायल हुए हैं। चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर चौकी के निकट सोमवार शाम को छह बजे के आसपास …

बहराइच। रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर चौकी के पास ई रिक्शा को कार ने टक्कर मार दी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। जबकि चालक समेत तीन घायल हुए हैं। चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। रिसिया थाना क्षेत्र के भोपतपुर चौकी के निकट सोमवार शाम को छह बजे के आसपास ई रिक्शा चालक सवारियों को लेकर जा रहा था। जबकि बहराइच की ओर से कार सवार अपने घर मटेरा रहा था। चौकी के निकट कार सवार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।।

मौके पर ही भग्गड़वा गांव निवासी चमेला देवी (40) की मौत हो गई। जबकि ई रिक्शा पर सवार दो अन्य महिलाओं के साथ चालक घायल हो गए। पुलिस ने चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक महिला के पति की मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: द किंग सैलून एंड स्पा सेंटर में पुलिस ने लगाया ताला, जानें क्या है मामला?

संबंधित समाचार