बरेली: पति ने दिया तीन तलाक, जेठ ने महिला के साथ की अश्लील हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति ने दहेज में एक लाख की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बच्चों के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद जेठ ने महिला के साथ उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत की। विरोध पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद …

बरेली, अमृत विचार। पति ने दहेज में एक लाख की मांग पूरी न होने पर पत्नी को बच्चों के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद जेठ ने महिला के साथ उसके घर में घुसकर अश्लील हरकत की। विरोध पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद पति ने महिला के घर में घुसकर उसे तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कैंट की रहने वाली युवती की शादी 23 नवंबर 2009 को बिथरी के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले उससे दहेज में एक लाख रुपये की मांग करने लगे। इसी बीच महिला ने 2 बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपी दहेज की मांग करते रहे और महिला के नाम मिले मकान को पति के नाम पर कराने की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर पति और ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।

आरोप है कि इसके बाद 12 दिसंबर 2021 को महिला का जेठ अपने रिश्तेदारों के साथ उसके घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो आरोपी पति उसके घर पहुंचा और उसे तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार