बहराइच: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई MLC चुनाव की मतगणना, BJP और सपा के बीच कांटे की टक्कर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। स्थानीय प्राधिकरण चुनाव बहराइच श्रावस्ती सीट पर हुए मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई। किसान डिग्री कॉलेज के बाहर और अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे तक परिणाम आने की संभावना है। जिले में स्थानीय प्राधिकरण (एमएलसी) का चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था। …

बहराइच। स्थानीय प्राधिकरण चुनाव बहराइच श्रावस्ती सीट पर हुए मतदान की मतगणना मंगलवार सुबह से शुरू हो गई। किसान डिग्री कॉलेज के बाहर और अंदर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे तक परिणाम आने की संभावना है।

जिले में स्थानीय प्राधिकरण (एमएलसी) का चुनाव नौ अप्रैल को हुआ था। बहराइच और श्रावस्ती एमएलसी सीट के लिए 20 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। कुल 3759 मतदाता थे। जिसमें कुल 98.91 प्रतिशत मतदान हुआ था। एमएलसी चुनाव में भाजपा से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी और सपा से अमर यादव चुनाव मैदान में हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई है। मतगणना के लिए सभी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे तक चुनाव परिणाम आ जायेगा।

पढ़ें- पश्चिम बंगाल: आसनसोल लोकसभा, बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

संबंधित समाचार