अमेठी: हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सुशील कुमार सिंह का पुत्र सौरभ उर्फ देवांश सिंह …

अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के धरौली गांव निवासी सुशील कुमार सिंह का पुत्र सौरभ उर्फ देवांश सिंह आज अंतिम पेपर देने के लिए घर से कॉलेज जा रहा था। रास्ते में ही हमलावरों ने उसे अपनी गोली का निशाना बना दिया। सूचना जैसे ही घर पहुंची वैसे ही एक कोहराम मच गया। वही खबर मिलते ही एसपी दिनेश सिंह भी मृतक के घर पर पहुंचे हैं।

पढ़ें- बहराइच: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई MLC चुनाव की मतगणना, BJP और सपा के बीच कांटे की टक्कर

संबंधित समाचार