इटावा-फर्रुखाबाद एमएलसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ने 3482 मतों से दर्ज की जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी 3482 मतों से चुनाव जीत गए हैं। प्रांशुदत्त को प्रथम वरीयता में 4139 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी हरीश यादव को मात्र 657 वोटों पर ही …

इटावा। इटावा-फर्रुखाबाद स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य चुनाव की मतगणना पूरी हो गई। जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी 3482 मतों से चुनाव जीत गए हैं।

प्रांशुदत्त को प्रथम वरीयता में 4139 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी हरीश यादव को मात्र 657 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। निर्दलीय उम्मीदवार नरेंद्र सिंह को 28 वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान 232 वोट निरस्त किए गए। भाजपा प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

पढ़ें- कानपुर-फतेहपुर एमएलसी सीट से भाजपा के अविनाश सिंह जीते, सपा को मिली शिकस्त

 

संबंधित समाचार