ओलंपियन यारिमार मरकाडो मार्टिनेज की मां की गोली लगने से मौत, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाटरबरी (अमेरिका)। पुएर्तो रिको की ओलंपियन यारिमार मरकाडो मार्टिनेज  (Yarimar Mercado Martinez) की मां की सप्ताहांत कनेक्टिकट में उनके घर में अज्ञात जगह से चली गोली लगने से मौत हो गई। इस खिलाड़ी और पुलिस ने यह जानकारी दी। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक और 2016 में रियो ओलंपिक में पुएर्तो रिको की ओलंपिक टीम का …

वाटरबरी (अमेरिका)। पुएर्तो रिको की ओलंपियन यारिमार मरकाडो मार्टिनेज  (Yarimar Mercado Martinez) की मां की सप्ताहांत कनेक्टिकट में उनके घर में अज्ञात जगह से चली गोली लगने से मौत हो गई। इस खिलाड़ी और पुलिस ने यह जानकारी दी। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक और 2016 में रियो ओलंपिक में पुएर्तो रिको की ओलंपिक टीम का हिस्सा रही राइफल निशानेबाज मार्टिनेज की मां मेबल मार्टिनेज 56 बरस की थी।

शहर की पुलिस ने बताया कि मेबल की रविवार को मौत हो गई। शनिवार दोपहर उन्हें यहां अपने घर के अंदर सिर में गोली लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि घर के बाहर जा रहा एक आदमी संभवत: गोली का निशाना था। उस व्यक्ति के पैर में गोली लगी और वह खतरे से बाहर है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मार्टिनेज ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर स्पेनिश में लिखा, ‘‘मां, मेरी मां। मुझे अब भी आपसे इतनी सारी चीजें सीखनी थी। आपके साथ जो हुआ आप रत्ती भर भी उसकी हकदार नहीं थी। मां आपके साथ सही नहीं हुआ, आप इतनी जल्दी चली गईं। मैं इतनी दूर थी और कुछ नहीं कर पाई। मैं आपको अलविदा भी नहीं कह पाई। मैं आपसे इतना अधिक प्यार करती हूं और आप मेरे जीवन में इतनी महत्वपूर्ण इंसान थीं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘दो दिन पहले आपने मुझे फोन किया था, मुझे समय निकालने और पिताजी के साथ पुएर्तो रिको में दोबारा विवाह की तैयारी में मदद करने को कहा था। आखिल आप ही क्यों? इस तरह क्यों? आप अपने छोटे से घर में बैठकर सिलाई कर रही थीं जैसे हमेशा करती हैं।’

ये भी पढ़ें : रेयो वालेकानो का स्पेनिश लीग में जीत का इंतजार बढ़ा, वेलेंसिया ने बराबरी पर रोका

संबंधित समाचार