चीन में कोरोना के चलते फिर हुए बेकाबू हालात, 1,251 नए मामले दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,251 नये मामले सामने आए है। आयोग के अनुसार नए स्थानीय पुष्ट मामलों में से, शंघाई में 994, जिलिन में 171 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, हैनान ने 21, ग्वांगडोंग ने 16, जिआंगसु ने 14 और …

बीजिंग। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,251 नये मामले सामने आए है। आयोग के अनुसार नए स्थानीय पुष्ट मामलों में से, शंघाई में 994, जिलिन में 171 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा, हैनान ने 21, ग्वांगडोंग ने 16, जिआंगसु ने 14 और झेजियांग ने 11 मामले सामने दर्ज किए गए हैं।

आयोग ने बताया कि सोमवार को बाहर से आए लोगों के 21 मामले दर्ज किए गए। इस दौरान इस बीमारी के किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। आयोग ने बताया कि देश मेें 23,387 नये बिना लक्षण वाले मामले भी सामने आए है जिनमें 23,295 स्थानीय और 92 बाहर से आए लोगों के मामले हैं। स्थानीय बिना लक्षण वाले मामलों में शंघाई में 22,348 और जिलिन में 598 की रिपोर्ट है।

लगातार हो रही है जांच
स्थानीय बिना लक्षण वाले मामलों में शंघाई में 22,348 और जिलिन में 598 की रिपोर्ट है। शंघाई में कोरोना वायरस संक्रमण पर लगाम लगाने में संघर्ष कर रहे चीन ने देशभर से 10,000 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को अपने सबसे बड़े शहर में तैनात किया है। इनमें 2,000 से अधिक सैन्य चिकित्साकर्मी भी शामिल हैं. शहर में लगातार छठे दिन संक्रमण के 20 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं. जिसके चलते अधिकारियों को शहर में सात दिन का लॉकडाउन लगाकर जांच करनी पड़ रही है।

 

संबंधित समाचार