बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने परेड स्थल का किया निरीक्षण, स्वस्थ रहने के बताए टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। श्रावस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को परेड स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती केसी गोस्वामी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को …

बहराइच। श्रावस्ती के अपर पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को परेड स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को स्वस्थ रहने के टिप्स बताए। अपर पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती केसी गोस्वामी ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

परेड के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए प्रत्येक दिन पीटी, योगासन आदि करने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक कर, डीसीआर, बैरक आदि का निरीक्षण किये तथा साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (प्रशिक्षु) डॉ. देवेंद्र पचौरी, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें- हरदोई: जोगीपुर के बच्चों ने स्कूल जाने के लिये किया जागरुक, मांगा शिक्षा का अधिकार

संबंधित समाचार