शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी सीट पर भाजपा का कब्जा, डॉ. सुधीर जीते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। पिछली बार यह सीट सपा के कब्जे में थी। एमएलसी चुनाव की मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता को 3600 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अमित यादव को मात्र 265 वोट ही मिल सके। इस तरह भाजपा प्रत्याशी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर-पीलीभीत एमएलसी सीट पर भाजपा ने कब्जा कर लिया। पिछली बार यह सीट सपा के कब्जे में थी। एमएलसी चुनाव की मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी डॉ. सुधीर गुप्ता को 3600 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी अमित यादव को मात्र 265 वोट ही मिल सके। इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने सपा उम्मीदवार को 3335 मतों से पराजित किया। चुनाव जीतने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि बीजेपी ने पहले ही विकास कराया, अब और कराएंगे।

मतदाताओं की शिकायत दूर करेंगे ताकि कोई पहले की तरह यह न कह पाए कि एमएलसी गलत चुन लिया, मिलने नहीं आते। जैसे लोग पहले कहते थे। एमएलसी चुनाव में कुल 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें भाजपा के सुधीर गुप्ता, सपा के अमित यादव, निर्दलीय नजमा बेगम और विश्व दीपक चुनाव लड़े। निर्दलीय नजमा को 19 वोट और विश्वदीप को मात्र 13 वोट ही मिल सके। 176 वोट निरस्त कर दिए गए। कुल 4083 वोट पड़े थे। इस तरह करीब एक दशक के बाद भाजपा फिर से शाहजहांपुर पीलीभीत एमएलसी सीट पर कब्जा कर दिया है।

इसे भी पढ़ें-

शाहजहांपुर: मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने रोजा से नेरी तक किया स्पीड ट्रायल

 

संबंधित समाचार