आगरा: यमुना में युवक ने लगाई छलांग, गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। आगरा-दिल्ली हाइवे एनएच 2 के वाटरवर्क्स चौराहे के पास पुल से एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। युवक को कूदता देख मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे के लगभग वाटरवर्क्स पुल पर …

आगरा। आगरा-दिल्ली हाइवे एनएच 2 के वाटरवर्क्स चौराहे के पास पुल से एक युवक ने अचानक छलांग लगा दी। युवक को कूदता देख मौके पर भीड़ लग गयी। सूचना पर आई पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे के लगभग वाटरवर्क्स पुल पर एक युवक आकर खड़ा हुआ। कुछ देर रुकने के बाद अचानक उसने पुल की दीवार फलांग कर यमुना में छलांग लगा दी। अचानक युवक के कूदने से मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। प्रत्यक्षदर्शी अंकुर शर्मा ने बताय की युवक कुछ बड़बड़ा रहा था और इधर से उधर घूम रहा था।

इसी बीच अचानक उसने छलांग लगा दी। मामला कमलानगर और छत्ता दोनों थानों की सीमा के बीच पड़ता है। इस कारण अभी कोई लिखित कार्रवाई नहीं कि गयी है। खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश की जा रही थी।

पढ़ें- रामपुर-बरेली MLC सीट हुई भगवामय, BJP के कुंवर महाराज ने दर्ज की जीत

संबंधित समाचार