IPL 2022 : सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुए वाशिंगटन सुंदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत के बाद टीम को बड़ा झटका लगा है। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने बताया कि हाथ में चोट के कारण ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अगले दो आईपीएल मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।  मुख्य कोच …

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 (आईपीएल) में सनराइजर्स हैदराबाद की गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आठ विकेट से जीत के बाद टीम को बड़ा झटका लगा है। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच टॉम मूडी ने बताया कि हाथ में चोट के कारण ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अगले दो आईपीएल मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।  मुख्य कोच मूडी ने मैच के बाद कहा, ‘‘वाशिंगटन के दाएं हाथ में अंगूठे और पहली अंगुली के बीच में चोट लगी है। अगले दो से तीन दिन तक हम उसकी चोट पर नजर रखेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह बड़ी चोट नहीं होगी। उम्मीद करता हूं कि इसे ठीक होने में एक हफ्ते के आसपास का समय लगेगा।’’

सनराइजर्स को अपने अगले दो मैच में शुक्रवार और रविवार को क्रमश: कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स से भिड़ना है। मौजूदा सत्र में सनराइजर्स ने सिर्फ वाशिंगटन को ही विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में खिलाया है और इस विभाग में उसके पास अधिक विकल्प भी नहीं हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में तीन ओवर में बिना विकेट के 47 रन लुटाने के बाद वाशिंगटन ने अगले तीन मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 63 रन देकर चार विकेट चटकाए।

इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल और बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर जे सुचित दो संभावित विकल्प हैं, जिन्हें सनराइजर्स चुन सकता है। उनके पास अब्दुल समद भी हैं, जिनहें हैदराबाद ने रिटेन किया था। वह पार्ट-टाइम लेग स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। समद को उनकी बिग हिटिंग एबिलिटी के लिए जाना जाता है, लेकिन सिर्फ गेंदबाज के तौर पर उन्हें टीम में शामिल करना मुश्किल फैसला होगा।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई इंडियन्स

संबंधित समाचार