मदीनाशाह का शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। युवा पीढ़ी को नशे की लत डालकर बर्बाद कर रहा शातिर मादक पदार्थ तस्कर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नेहरु पार्क से सटे इलाके में सड़क किनारे खेत में बैठकर मादक पदार्थ की ब्रिकी करते वक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की गई। एनडीपीएस …

अमृत विचार, पीलीभीत। युवा पीढ़ी को नशे की लत डालकर बर्बाद कर रहा शातिर मादक पदार्थ तस्कर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। नेहरु पार्क से सटे इलाके में सड़क किनारे खेत में बैठकर मादक पदार्थ की ब्रिकी करते वक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसके कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।

तराई में नशे के धंधेबाज कम नहीं है। बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी के साथ ही बिक्री होती है। सक्रिय धंधेबाजों की बात करें तो मोहल्ला मदीनाशाह के एक परिवार का नाम पुलिस की लिस्ट में सबसे ऊपर है। इस परिवार के पुरुष ही नहीं, महिलाएं भी कई बार गिरफ्तार की जा चुकी हैं। पिछले काफी समय से नशे के धंधेबाजों के दोबारा सक्रिय होने की सूचनाएं मिल रही थी। पिछले महीने ही एक नशेड़ी ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की थी कि जब वह नशा करने गया तो उससे नकदी और मोबादल छीन लिया गया।

मगर, पुलिस ने उस वक्त शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया था। इसके बाद धंधेबाज और बेफ्रिक हो गए। बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की बिक्री के साथ ही तस्करी शुरू कर दी गई। मामला एसपी समेत अन्य अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद से पुलिस मोहल्ला मदीनाशाह के इन शातिर धंधेबाजों की धरपकड़ को सुरागरसी में लगी हुई थी।

इसी क्रम में सोमवार को सूचना मिली कि मोहल्ला मदीनाशाह निवासी नासिर पुत्र मोहम्मद हुसैन नेहरू पार्क से ठेका चौकी को जाने वाले मार्ग पर एक खेत में बैठकर मादक पदार्थ बेच रहा है। इस पर कोतवाली पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच सौ ग्राम चरस व बिक्री से कमाए गए 4380 रुपये बरामद किए।

कोतवाली में पूछताछ चली और फिर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि चरस के साथ पकड़ा गए शातिर अपराधी नासिर को एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। कुछ नाम प्रकाश में आए हैं। उनकी धरपकड़ को भी सुरागरसी कराई जा रही है। नशे के धंधेबाजों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- प्रेम विवाह के पांच दिन बाद युवक ने जहर खाकर दी जान

संबंधित समाचार