अयोध्या: बाइक व ई-रिक्शा की बीच हुई जोरदार टक्कर, दो घायल
पटरंगा/अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के रमई का इंदारा गांव के पास बाइक व ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया …
पटरंगा/अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर थाना क्षेत्र के रमई का इंदारा गांव के पास बाइक व ई रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया जाता है इंदारा गांव के पास एक बैटरी रिक्शा लखनऊ की ओर जा रहा था। इस दौरान एक बाइक पर दो लोग सवार उल्टी दिशा से आ रहे थे, जिसके चलते दोनों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हाईवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने दोनों घायलों को सीएचसी भिजवाया।
गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में पहचान प्रवेश गौतम (22) रसूलपुर मजरे कुशहरी थाना मवई, बाराबंकी के कोतवाली रामसनेहीघाट के मौलाहरा के रितेश कुमार (20) के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- CM स्टालिन का BJP पर बड़ा बयान, मंदिर मुद्दे का राजनीतिकरण की कोशिश नहीं होगी सफल
