शाहजहांपुर: सात सटोरियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना सदर बाजार पुलिस ने सात सटोरियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गैंगस्टर में वांछित निहाल गुप्ता, अंसार, शिवम सक्सेना, सादिक को …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना सदर बाजार पुलिस ने सात सटोरियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गैंगस्टर में वांछित निहाल गुप्ता, अंसार, शिवम सक्सेना, सादिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सदर बाजार में प्रमुख गैंग के लीडर संजय त्रिखा उर्फ संजय निवासी मोहल्ला खलीलगर्वी थाना कोतवाली, हाल निवासी एकता विहार सहस्त्रधारा रोड थाना रायपुर देहरादून उत्तराखंड का अपना एक संगठित गैंग है।

इस गैंग के सदस्य निहाल गुप्ता निवासी कच्चा कटरा थाना कोतवाली, प्रदीप गुप्ता और पप्पी निवासी अजीजगंज, अंसार निवासी ईदगाह के पास सदर बाजार, शिवम सक्सेना निवासी तारों वाला बाग थाना सदर बाजार, विशाल राठौर निवासी बहादुरगंज थाना सदर बाजार, सादिक निवासी मोहल्ला पक्का तालाब बीवीजई ह्द्दफ एक साथ मिलकर उद्देश्य पूर्ति एवं आर्थिक लाभ कमाने के लिए सट्टा का अवैध कारोबार करने जैसा अपराध किया करते हैं। लिहाजा इनके खिलाफ थाना सदर पर गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: जीत के बाद महाराज सिंह ढोल नगाड़ों के साथ पहले पहुंचे केशव कृपा भवन बाद में पार्टी कार्यालय

 

संबंधित समाचार