रुद्रपुर: दुकान पर सामान लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़
रुद्रपुर, अमृत विचार। कॉस्मेटिक व गिफ्ट की दुकान में सामान लेने गई महिला के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही महिला का हाथ पकड़कर दुकान में खींचने की कोशिश भी की। महिला के चिल्लाने पर एकत्रित हुए लोगों ने दुकानदार को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानदार को पकड़कर कोतवाली ले …
रुद्रपुर, अमृत विचार। कॉस्मेटिक व गिफ्ट की दुकान में सामान लेने गई महिला के साथ दुकानदार ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही महिला का हाथ पकड़कर दुकान में खींचने की कोशिश भी की। महिला के चिल्लाने पर एकत्रित हुए लोगों ने दुकानदार को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानदार को पकड़कर कोतवाली ले आयी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
खेड़ा निवासी एक महिला ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे ईदगाह खेड़ा गेट पर स्थित सलमान की दुकान पर गुलदस्ता खरीदने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने महिला का हाथ पकड़कर दुकान के अंदर खींचने का प्रयास किया और महिला के साथ छेड़छाड़ की। जिससे किसी तरह बचकर महिला ने शोर मचाया।
जिसके बाद वहां मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। महिला की आपबीती सुन भीड़ ने दुकानदार की जमकर धुनाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकानदार को पकड़कर कोतवाली ले आयी। जहां महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। दुकानदार का कहना है कि महिला के सामान का बिल 1350 रुपये आने पर महिला ने उसे कम करने के लिए दुकानदार से कहा। जिसके बाद यह विवाद हुआ। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
