CSK vs RCB, IPL 2022: उथप्पा और दुबे के तूफान में उड़े बेंगलुरु के चैलेंजर्स, चेन्नई को मिली पहली जीत
मुंबई। शिवम दुबे (95) और रॉबिन उथप्पा (88) के 17 छक्कों से सजे विस्फोटक अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को 23 रन से हराकर 2022 आईपीएल में चार हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। बेंगलुरु को पांच मैचों में दूसरी हार का …
मुंबई। शिवम दुबे (95) और रॉबिन उथप्पा (88) के 17 छक्कों से सजे विस्फोटक अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल मुकाबले में मंगलवार को 23 रन से हराकर 2022 आईपीएल में चार हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज की। बेंगलुरु को पांच मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने टूर्नामेंट के 22वें मैच में 20 ओवर में चार विकेट पर 216 रन का विशाल स्कोर बनाया और बेंगलुरु के चैलेंज को नौ विकेट पर 193 रन पर थाम लिया।
उथप्पा और दुबे ने आखिरी 13 ओवरों में लगभग साढ़े 13 के रन रेट के साथ 179 रन जोड़े। दोनों ने 80 गेंदों में 165 रन की साझेदारी की। दुबे पांच चौकों और आठ छक्कों के दम पर 46 गेंदों पर 95 रन बना कर आखिरी गेंद पर आउट हुए और अपने शतक से चूक गए। वहीं उथप्पा ने चार चौकों और नौ छक्कों की मदद से 50 गेंदों पर 88 रन बनाए।
यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: क्या आप भी मुफ्त का वाई-फाई देख खुश हो जाते हैं तो पढ़िए ये खबर…
