बहराइच: युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ डाली फोटो, पुलिस ने शुरू की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाल दी। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पर पुलिस से कर दी। वहीं शिकायत के बाद अब पुलिस युवक की तलाश शुरू कर दी है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाल दी। जिसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत पर पुलिस से कर दी। वहीं शिकायत के बाद अब पुलिस युवक की तलाश शुरू कर दी है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने देर रात को हाथ में अवैध तमंचा लेकर फोटो शूट किया।

इसके बाद फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ ही देर में फोटो वायरल हो गई। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहले घटना से अंजान बनी रही। फोटो मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-CSK vs RCB, IPL 2022: उथप्पा और दुबे के तूफान में उड़े बेंगलुरु के चैलेंजर्स, चेन्नई को मिली पहली जीत

संबंधित समाचार