आज का राशिफल। 13 अप्रैल, 2022
मेष आज आपको एकसाथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ेंगी। जाब के लिए इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। नए क्रिएटिव विचार आपके मन में आएंगे। दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। शेयर मार्केट व कमीशन आदि से धन लाभ हो सकता है। वृष आज आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी गलतियां उभारने में लगे रहेंगे। …
मेष
आज आपको एकसाथ कई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ेंगी। जाब के लिए इंटरव्यू का बुलावा आ सकता है। नए क्रिएटिव विचार आपके मन में आएंगे। दांपत्य संबंध काफी रोमांटिक रहने वाले हैं। शेयर मार्केट व कमीशन आदि से धन लाभ हो सकता है।
वृष
आज आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग आपकी गलतियां उभारने में लगे रहेंगे। ऐसे में अपने अच्छे मित्रों से बात करें वे आपका मनोबल बढ़ायेंगे। जीवनसाथी आपकी काफी देखभाल करेगा। उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।
मिथुन
आज व्यावसायिक उद्देश्य से आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आपसे लोग काफी प्रभावित रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए उत्तम रिश्ते आ सकते हैं। नए संपर्कों से आपको काफी लाभ होगा।
कर्क
आज जॉब व कारोबार में आपकी आय बढ़ सकती है। लेकिन काम कुछ धीमी गति से होंगे। इसके कारण आपको तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। अप्रिय व्यक्तियों से अचानक मिलना पड़ सकता है। बैंकिंग व फाइनेंस से जुड़े लोगों के ऊपर काम का अतिरिक्त दबाव होगा।
सिंह
आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ विशेष सम्मान मिल सकता है। आज आप मूल्यवान वस्तुओं की शॉपिंग करने का विचार बनाएंगे। सामाजिक कार्यों में सहभागिता बढ़ने के योग बन रहे हैं। होटल व रेस्टोरेन्ट के कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है।
कन्या
आज आर्थिक मामलों को लेकर निराशा हाथ लग सकती है। विवादों को बातचीत के माध्यम से ही सुलझाएं। आज कुछ समय आत्म-विश्लेषण में जरूर लगाएं। अपने शुभचिंतकों के प्रति व्यवहार अच्छा रखें व उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें।
तुला
आज थोड़ी सी मेहनत में मनोवांछित परिणाम अर्जित कर लेंगे। छोटे बच्चों के साथ आज मनोरञ्जन के लिए समय निकालना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।
वृश्चिक
आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनायें। अपनी इच्छाशक्ति को कम न होने दें। आप लोगों के बीच प्रेरणा बनकर उभर सकते हैं। भोग-विलास को आप काफी महत्व देंगे। सम्मानित व्यक्तियों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में आपको बॉस से शाबाशी मिल सकती है। विदेश में जॉब प्राप्ति के इच्छुक अभ्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। ऑनलाइन माध्यम के द्वारा किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होना पड़ सकता है। बच्चों को लेकर कोई परेशानी दूर होगी।
मकर
आज पारिवारिक मामलों पर बाहर के लोगों से चर्चा या राय न लें। आज आप विरोधाभास जैसी स्थिति में फंस सकते हैं। ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लें। बेरोजगार लोगों के ऊपर परिवार का काफी दबाव रहेगा। पुरानी उधारी को चुकाने में धन खर्च होगा।
कुंभ
आज करियर में स्थायित्व देखने को मिलेगा। कारोबार में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपको भविष्य में काफी लाभ होगा। प्रेम संबंधों को आज आप काफी समय देंगे। ज्यादा सोच-विचार में समय बर्बाद न करें। बीमार लोगों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
मीन
आज किसी सहकर्मी से कोई गलती हो गई हो तो उसे क्षमा करें और उसे प्यार से समझाएं। घर के सदस्यों की जरूरतों का ध्यान रखें। आपकी जीवनशैली काफी सुव्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी आज काफी रोमांटिक मूड में रहेगा।
