कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा पर FIR, ठेकेदार संतोष पाटिल के सुसाइड केस से जुड़ा है मामला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कर्नाटक में मंत्री और बीजेपी नेता ईश्वरप्पा पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें यह मामला ठेकेदार संतोष पाटिल के सुसाइड केस से जुड़ा है। ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत ने ईश्वरप्पा के खिलाफ शिकायत दी थी और मंत्री पर आरोप लगाए थे। बता दें कर्नाटक ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री और …

बेंगलुरु। कर्नाटक में मंत्री और बीजेपी नेता ईश्वरप्पा पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें यह मामला ठेकेदार संतोष पाटिल के सुसाइड केस से जुड़ा है। ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत ने ईश्वरप्पा के खिलाफ शिकायत दी थी और मंत्री पर आरोप लगाए थे। बता दें कर्नाटक ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ठेकेदार संतोष पाटिल ने मंगलवार को उडुपी में सुसाइड कर लिया था। पाटिल हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव थे। उन्होंने आत्महत्या के लिए मंत्री को जिम्मेदार बताया।

वहीं जानकारी के मुताबिक संतोष पाटिल कुछ दिन पहले लापता हो गए थे और बेलगावी पुलिस ने उनका पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने अपने दोस्तों को एक संदेश भेजा था जिसमें कहा गया था कि ईश्वरप्पा उनकी मौत के लिए ‘सीधे जिम्मेदार’ होंगे और मंत्री को दंडित किया जाना चाहिए। वहीं कुछ हफ्ते पहले पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा था कि उन्होंने ईश्वरप्पा के मौखिक निर्देश के आधार पर अपने गांव में सड़कों के निर्माण में 4 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उन्होंने मंत्री पर झूठ, भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया और पीएम मोदी से ईश्वरप्पा को अपने बिलों का निपटान करने का निर्देश देने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें-

अब इस राज्य में महंगाई की मार, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में इजाफा

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Messi India Tour: भारत में धूम मचाने को तैयार मेस्सी, कोलकाता में होगा भव्य स्वागत, एक क्लिक में जानें पूरा शेड्यूल
1988 में बैलों से हल चलाकर शुरू की खेती.. आज लगाते हैं सवा लाख का चश्मा, पद्मश्री किसान रामसरन ने सीएम योगी को सुनाए अपनी मेहनत के किस्से
पद्मश्री किसान रामसरन के द्वार पहुंची सरकार, सीएम योगी ने बाराबंकी से शुरू की किसान पाठशाला, प्रगतिशील किसानों का किया सम्मान
मुझे अब भी इस खेल से प्यार है... महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से लिया यू-टर्न, ओलंपिक पदक पर नजरें
यूपी में अब 'खेत पर होगी खेती की बात' किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ