प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी को किया याद, पोस्ट के साथ लिखा इमोशनल नोट
मुंबई। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी महिलाओं की फोटो शेयर की जिनकी उनकी जिंदगी में अहम भूमिका रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी मां की जयंती पर उनकी एक पुरानी फोटो के साथ एक नोट भी शेयर किया और नानी की पुरानी तस्वीरों को …
मुंबई। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी महिलाओं की फोटो शेयर की जिनकी उनकी जिंदगी में अहम भूमिका रही है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नानी मां की जयंती पर उनकी एक पुरानी फोटो के साथ एक नोट भी शेयर किया और नानी की पुरानी तस्वीरों को भी पोस्ट किया।
प्रियंका ने पोस्ट में लिखा, ”हम सभी छह, नानी का जन्मदिन मना रहे हैं।जब मेरे माता-पिता अपने करियर में व्यस्त थे, तब उन्होंने मुझे पाल-पोसकर बड़ा किया।वह मेरी परवरिश की एक अभिन्न हिस्सा रही हैं।”
हाल ही में एक्ट्रेस एक बच्ची की मां बनी है।
उन्होंने लिखा, ”मैं अपने आप को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं की मेरे जीवन में कई सारी सशक्त महिलाएं आयी हैं, मैं सभी की बहुत आभारी हूं। नानी आप हमेशा याद आती हो। प्रियम माथुर हमेशा की तरह प्यारे लग रहे हो!”
एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, ”मैं पहली तस्वीर में इतनी शैतान क्यों लग रही हूं? आपका क्या कहना है?” पहली फोटो में प्रियंका के बचपन की है, जिसमें वह बैंगनी टी- शर्ट और लाल स्कर्ट के साथ-साथ पोनीटेल बांधी नजर आ रही हैं।
तस्वीर में उनकी नानी, मां मधु चोपड़ा और चचेरे भाई प्रियम माथुर भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में वह अपनी नानी को आंखें बंद करके केक खिला रही हैं।
पढ़ें-रामनवमी और रमजान को लेकर सीएम योगी का आया बयान, कहा- यूपी में कोई तू-तू मैं-मैं तक नहीं हुई
