प्रयागराज: बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की पुलिस ने बढ़ाई इनाम राशि, मांगी थी 5 करोड़ की रंगदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद अली उर्फ़ अली अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अली अहमद पर प्रयागराज पुलिस ने इनाम की राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है। करेली थाने में अली …

प्रयागराज। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे मोहम्मद अली उर्फ़ अली अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे अली अहमद पर प्रयागराज पुलिस ने इनाम की राशि को 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार कर दिया है।

करेली थाने में अली पर बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दरअसल, 21 दिसंबर को प्रयागराज के करेली थाने में दर्ज मुकदमे में अतीक अहमद का छोटा बेटा अली फरार चल रहा है।

अली के खिलाफ पांच करोड़ की रंगदारी मांगने और जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अली फरार चल रहा है।

पुलिस ने नामजद 6 अन्य लोगों के खिलाफ भी 25 हजार का इनाम घोषित किया है। अतीक के रिश्तेदार असद, करीबी आरिफ उर्फ कछौली, संजय सिंह, फुल्लू,अमन और इमरान उर्फ गुड्डू पर भी पुलिस ने इनाम घोषित किया है।

पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी सरकार पर कसा तंज, कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

संबंधित समाचार