यूपी में सरकारी कर्मचारी अब नहीं ले सकेंगे 30 मिनट से ज्यादा का ‘लंच ब्रेक’, CM योगी ने दिया आदेश
लखनऊ। यूपी में लगातार सीएम योगी फुल एक्शन में है। मुख्यमंत्री ने सरकारी ऑफिस में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों की नकेल कसने को लेकर नया आदेश दिया है। सीएम के निर्देश के मुताबिक, सरकारी दफ्तरों में लंच करने का टाइम आधे घंटे से अधिक न हो। सीएम योगी ने …
लखनऊ। यूपी में लगातार सीएम योगी फुल एक्शन में है। मुख्यमंत्री ने सरकारी ऑफिस में लंच टाइम से ज्यादा समय तक गायब रहने वाले कर्मचारियों की नकेल कसने को लेकर नया आदेश दिया है। सीएम के निर्देश के मुताबिक, सरकारी दफ्तरों में लंच करने का टाइम आधे घंटे से अधिक न हो।
सीएम योगी ने मंगलवार सुबह टीम-9 के साथ बैठक की, जिसमें यह निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय में इसको लेकर हाल ही में शिकायत मिली थी। इसके बाद हुई बैठक में सरकारी ऑफिसों में लंच करने का समय आधे घंटे तय करने का आदेश दिया गया है।
बता दें कि मार्च महीने में बीजेपी ने एक बार फिर से यूपी में जीत दर्ज की, जिसके बाद योगी दूसरी बार राज्य के सीएम बने। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार
टॉप न्यूज
कानपुर जू में वन्यजीव चिकित्सा की ट्रेनिंग: मथुरा वेटेरिनरी कॉलेज के छात्र करेंगे 7 दिन की इंटर्नशिप
