कानपुर: डेरापुर में हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, तीन किसानों की मौत, CM योगी ने जताया शोक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें 3 किसानों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। इसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के कुंभी नेशनल हाइवे पर बिहारी गांव के पास हुई है। पिकअप गाड़ी में 8 …

कानपुर। कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इसमें 3 किसानों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं। इसमें 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना डेरापुर थाना क्षेत्र के कुंभी नेशनल हाइवे पर बिहारी गांव के पास हुई है। पिकअप गाड़ी में 8 किसान सवार थे। 3 किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी सभी पिकअप में फंस गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। यहां से इन्हें कानपुर के हैलट हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 2 किसानों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कानपुर नगर के चकरपुर मंडी में किसान सब्जी बेचने गए थे। सब्जी बेचकर लौट रहे थे। पिकअप तेज रफ्तार में चल रही थी। अंधेरा होने की वजह से हाईवे पर खड़ा कंटेनर दूर से नहीं दिखा। पास आने पर दिखा तो पिकअप का ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सड़क हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों का बेहतर इलाज कराया जाए। इसके उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़: तीन मंजिला कपड़े की दुकान में लगी आग, मैनेजर जिंदा जला, लाखों रुपये का कपड़ा जलकर खाक

संबंधित समाचार