कपास की खेती बहुत महत्वपूर्ण, भारत सबसे बड़ा उत्पादक- कृषि मंत्री तोमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि कपास की खेती देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, भारत इसका सबसे बड़ा उत्पादक देश है और लाखों किसान इस खेती में जुटे हुए हैं। श्री तोमर ने कहा, “ हमारा कृषि क्षेत्र, अर्थव्यवस्था की रीढ़ के समान है। कृषि क्षेत्र में कपास की …

नई दिल्ली। कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को कहा कि कपास की खेती देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, भारत इसका सबसे बड़ा उत्पादक देश है और लाखों किसान इस खेती में जुटे हुए हैं। श्री तोमर ने कहा, “ हमारा कृषि क्षेत्र, अर्थव्यवस्था की रीढ़ के समान है। कृषि क्षेत्र में कपास की भूमिका महत्वपूर्ण है। खाद्यान्न और कपड़े के बिना काम नहीं चल सकता है, खाद्यान्न का तो हमारे देश में बंपर उत्पादन हो रहा है, वहीं कपास की खेती भी और उन्नत होनी चाहिए, जिसके लिए सरकार तत्परता से प्रयत्नशील है।

कपास सेक्टर में करोड़ों लोगों को रोजगार मिला हुआ है, वहीं व्यावसायिक फसल की दृष्टि से किसानों के लिए कपास की खेती का महत्व है। कपास के क्षेत्र में किसानों की मेहनत, वैज्ञानिकों का अनुसंधान तथा उद्योगों का योगदान है, वहीं उत्पादकता बढ़ाने को सरकार बहुत गंभीरता से ले रही है।”

भारतीय कपड़ा उद्योग परिसंघ (सीटी) के अनुसंधान संघ- कॉटन डेवलपमेंट रिसर्च एसोसिएशन के स्वर्ण जयंती समारोह काे सम्बोधित करते हुए श्री तोमर ने कहा कि कोविड के प्रतिकूल समय में भी खेती से जुड़े लोगों ने बेहतर भूमिका का निर्वहन किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र है। इस समारोह के विभिन्न सत्रों के दौरान पैनलिस्टों के बीच कपास के विभिन्न पहलुओं पर काफी गंभीर विचार-मंथन हुआ, जिसके आधार पर कपास के विकास के लिए एक रोडमैप तैयार करके आगे काम किया जा सकता है, जो परिवर्तन लाने में मदद करेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार कपास क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

राज्य मंत्र दर्शना विक्रम जरदोश ने कहा कि कपास भारत में सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक फसलों में से एक है और लाखों कपास किसानों सहित संबद्ध क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोगों के लिए रोजगार पैदा करके भारतीय कपड़ा उद्योग के लिए रीढ़ के रूप में कार्य करता है। इसके अलावा, कपड़ा और परिधान के अधिकांश निर्यात उत्पाद भी कपास आधारित हैं। अब भारत का कृषि निर्यात तेजी से बढ़ रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के दृष्टिकोण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें- खरगोन हिंसा: आरोपियों पर बुलडोजर अटैक जारी, पीएम आवास पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

संबंधित समाचार