अयोध्या: बदमाशों ने बुजुर्ग किसान को मारी गोली, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के मजरे बिबियापुर में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग किसान पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसाई। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां घायल किसान की …

अयोध्या। महराजगंज थाना क्षेत्र के रसूलाबाद के मजरे बिबियापुर में बुधवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बुजुर्ग किसान पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसाई। गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां घायल किसान की हालत गंभीर बताई जाती है।

वारदात की सूचना से पुलिस में हडकंप मच गया। आनन फानन में बाइक से भागे बदमाशों की तलाश के लिए चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। बताया जाता है बिबियापुर के रहने वाले बुजुर्ग किसान छेदी यादव बुधवार सुबह गन्ना गुड़ाई के लिए अपने खेत गए थे।

वहां से वापस आते वक्त करीब सात बजे पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोली मारी और असलहा लहराते हुए भाग गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और तत्काल घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। घायल किसान की उम्र 60 वर्ष बताई गई है।

वारदात के बाद एसपी ग्रामीण और एसडीएम सदर घायल किसान के घर पहुंचे हैं। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घायल किसान को पुलिस टीम के साथ लखनऊ भेज दिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।

परिवार से जानकारी हासिल की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। उन्होंने बताया भागे बदमाशों को लेकर इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वहीं घटना को लेकर गांव और इलाके में दहशत का माहौल है।

पढ़ें- बरेली: बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल, इस हफ्ते का अधिकतम तापमान आज

संबंधित समाचार