आखिर राजस्थान के साथ मोदी सरकार क्यों कर रही है भेदभाव- सीएम गहलोत
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार को फिर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जब दूसरे प्रदेशों में चल रही सोलह परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना बनाया जा सकता है तो आखिर राजस्थान के साथ वह भेदभाव क्यों कर रही है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर आज यह बात कही। …
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र की मोदी सरकार को फिर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि जब दूसरे प्रदेशों में चल रही सोलह परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना बनाया जा सकता है तो आखिर राजस्थान के साथ वह भेदभाव क्यों कर रही है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर आज यह बात कही।
उन्होंने कह कि जब दूसरे प्रदेशों में चल रहीं 16 परियोजनाओं को राष्ट्रीय परियोजना बनाया जा सकता है तो राजस्थान जैसे मरुस्थलीय तथा गहराते जलस्तर एवं बिना बारहमासी नदियों के राज्य की जल परियोजना ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना) को राष्ट्रीय परियोजना घोषित ना करना हर किसी के समझ के परे है।
उन्होंने कहा कि ऊपर से आपके जलशक्ति मंत्री घाव पर नमक छिड़क रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने अपनी अजमेर की चुनावी सभा के दौरान ईआरसीपी के बारे में एक शब्द भी नहीं बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018 में चुनाव से पूर्व कहा था कि ईआरसीपी से 13 जिलों में रहने वाली प्रदेश की 40 प्रतिशत जनता को पीने का मीठा पानी और किसानों को सिंचाई जल मिल सकेगा परन्तु तीन साल बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसलिए प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज अजमेर, जयपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, झालावाड़,बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, अलवर,भरतपुर, धौलपुर में ईआरसीपी को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। ये प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वादाखिलाफी के विरोध में है।
ये भी पढ़ें-
अमेरिका हिन्द प्रशांत कमान के दौरे के लिए हवाई पहुंचे राजनाथ
