बहराइच: काजी कटरा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में लगा ताला, पुलिस की मुस्तैदी पर उठ रहे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के काजी कटरा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में ताला लगा हुआ है। कोई भी पुलिस कर्मी नहीं बैठ रहा है। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के काजी कटरा काफी संवेदनशील है। इसको देखते हुए काजी कटरा में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई गई थी। …

बहराइच। शहर के काजी कटरा रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में ताला लगा हुआ है। कोई भी पुलिस कर्मी नहीं बैठ रहा है। ऐसे में पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल उठ रहे हैं। शहर के दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के काजी कटरा काफी संवेदनशील है। इसको देखते हुए काजी कटरा में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बनाई गई थी।

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने चौकी का उद्घाटन किया था। इसके बाद यहां पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की मौत थी। कुछ दिन तक सब ठीक चला। लेकिन अब चौकी में पुलिस कर्मी ही नहीं आ रहे हैं। चौकी में ताला लगा हुआ है।

चौकी को लोगों ने स्टैंड बना दिया है। चौकी के सामने ही आटो और दो पहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। ऐसे में पुलिस की सक्रियता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में दरगाह थानाध्यक्ष मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्टॉफ की तैनाती है। पुलिस कर्मी वहां क्यों नहीं हैं। इसकी जांच करा रहे हैं।

पढ़ें- परमबीर सिंह के खिलाफ मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने सीबीआई को दस्तावेज सौंपे

संबंधित समाचार