पीलीभीत: एक ही परिवार के चार सदस्यों को किया लहूलुहान
पीलीभीत, अमृत विचार। पुरानी रंजिश में एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। पहले बेवजह गाली गलौज की गई। विरोध करने पर लाठी डंडे और तलवारों से वार कर लहूलुहान कर दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी मोहित यादव ने पुलिस …
पीलीभीत, अमृत विचार। पुरानी रंजिश में एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया गया। पहले बेवजह गाली गलौज की गई। विरोध करने पर लाठी डंडे और तलवारों से वार कर लहूलुहान कर दिया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर सभी चार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
शहर के मोहल्ला मदीनाशाह निवासी मोहित यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पड़ोस के ही रहने वाले विक्की यादव उर्फ मिथुन से पुराना विवाद है। मंगलवार को आरोपी विक्की, अमित, आदेश, ओमकार शराब के नशे में बेबजह गाली गलौज कर रहे थे। जिसका पीड़ित की ओर से विरोध किया गया। इसी को लेकर सभी हमलावर हो गए। रात करीब दस बजे सभी एक राय होकर आ गए। लाठी डंडे, तलवारें उनके हाथों में थी। फिर घर के बाहर आकर गाली गलौज शुरू कर दी।
परिवार के सदस्यों ने ऐसा करने से मना किया तो हमला कर दिया। पिता सुशील, बहन रिया, भाई राहुल और सनी की पिटाई कर दी। जिसमें सभी लहूलुहान हो गए। पिता को पीटकर बेहोश कर दिया। घटना को लेकर शोर मचा तो मोहल्ले के तमाम लोग जमा हो गए। आरोपियों ने असलहा लहराते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: स्पीकर पर गाने बजाए तो दबंग गुस्साए, महिला पर बोला हमला
