बुलंदशहर: पुलिस-बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, फायरिंग में एक बदमाश घायल, एक फरार
बुलंदशहर। जिले की पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार जारी है। हर दिन कोई न कोई बदमाश पुलिस के शिकंजे में फंस जा रहा है। आज सुबह करीब चार बजे पुलिस ने दो आरोपियों को गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर के जंगलों में फंसा लिया। पुलिस ने आरोपी बदमाशों से सरेंडर के लिए कहा …
बुलंदशहर। जिले की पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा अभियान लगातार जारी है। हर दिन कोई न कोई बदमाश पुलिस के शिकंजे में फंस जा रहा है। आज सुबह करीब चार बजे पुलिस ने दो आरोपियों को गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव खुशहालपुर के जंगलों में फंसा लिया। पुलिस ने आरोपी बदमाशों से सरेंडर के लिए कहा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश जब्बार के पैर में गोली लगी और वो घायल हो गया। जब्बार का दूसरा साथी वहां से भाग निकला।
जब्बार को अस्पताल में कराया भर्ती
घायल हुए बदमाश जब्बार को अस्पताल में एडमिट कराया गया। आरोपी जब्बार पर पूर्व में गुलावठी क्षेत्र में गौकशी की गम्भीर धाराओं में कई केस दर्ज हैं। आरोपी जब्बार के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
पढ़ें-लखीमपुर-खीरी: बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या
