बहराइच: पंचायत भवन के निर्माण में पीले ईंट का हुआ था प्रयोग, लोकपाल की जांच में हुआ खुलासा
बहराइच। ग्राम धवरिया में बने पंचायत भवन के बाउंड्री वाल मे गोलमाल का मामला सामने आया है। लोकपाल की जांच में अव्वल की जगह पीले ईंट पाए गए। अधिकारी के मुताबिक दीवाल की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। जरवल विकास खंड के ग्राम पंचायत धवरिया में पंचायत भवन का निर्माण हुआ है। …
बहराइच। ग्राम धवरिया में बने पंचायत भवन के बाउंड्री वाल मे गोलमाल का मामला सामने आया है। लोकपाल की जांच में अव्वल की जगह पीले ईंट पाए गए। अधिकारी के मुताबिक दीवाल की तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
जरवल विकास खंड के ग्राम पंचायत धवरिया में पंचायत भवन का निर्माण हुआ है। नवनिर्मित पंचायत भवन के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने की शिकायत बीते हफ्ते ग्रामीणों ने की थी। शिकायत पर लोकपाल की जांच में अव्वल की जगह बाउंड्री वॉल के निर्माण में पीले ईंट के प्रयोग की बात सामने आई है।
ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया बाउंड्री वाल बन गई है, लेकिन अभी भुगतान होना बाकी है। जिले के लोकपाल उमेश कुमार तिवारी द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई है प्रथम दृष्टया जांच के दौरान ना तो बाउंड्री वाल का स्टीमेट मिला है और ना ही अभी तक भुगतान हुआ है। फिलहाल रिपोर्ट आने तक भुगतान प्रक्रिया पर रोक लग सकती है।
क्या कहते हैं मनरेगा लोकपाल
मनरेगा लोकपाल उमेश कुमार तिवारी ने बताया जरवल के ग्राम पंचायत भंवरिया के पंचायत भवन की बाउंड्री वाल की जांच की गई है जिसमें 40 प्रितशत पीले ईट का प्रयोग किया गया है, तकनीकी सहायक की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:देवरिया: भू-माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप में तीन लेखपाल निलंबित
