कल से 17 अप्रैल तक हल्द्वानी से पहाड़ की ओर आने-जाने वाले वाहनों का यह रहेगा रूट

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत  विचार। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के निर्माण कार्य के चलते कल से आगामी 17 अप्रैल तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी इसलिए रूट प्लान को फॉलो कर अपनी यात्रा का सुगम बनाने के लिए पुलिस द्वारा जारी किए गए प्लान के मुताबिक अपनी यात्रा को मंगलमय बनाएं। जनपद नैनीताल का रूट डायवर्जन प्लान – …

हल्द्वानी, अमृत  विचार। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल के निर्माण कार्य के चलते कल से आगामी 17 अप्रैल तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी इसलिए रूट प्लान को फॉलो कर अपनी यात्रा का सुगम बनाने के लिए पुलिस द्वारा जारी किए गए प्लान के मुताबिक अपनी यात्रा को मंगलमय बनाएं।

जनपद नैनीताल का रूट डायवर्जन प्लान –

  • समस्त सम्मानित जनता/ वाहन चालकों/पर्यटकों से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए चंपावत लोहाघाट पिथौरागढ़ जाने वाले भारी व हल्के वाहन वाया चोरगलिया, सितारगंज, टनकपुर मार्ग का प्रयोग करें तथा नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाने वाले छोटे वाहन बाया कालाढूंगी, मंगोली, नैनीताल मार्ग का प्रयोग करें एवं अल्मोड़ा भवाली जाने वाले भारी वाहन कालाढूंगी मंगोली रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
  • चोरगलिया रोड से आने वाले सितारगंज, खटीमा, टनकपुर के वाहन, जिनको नैनीताल, अल्मोड़ा भवाली जाना है, कुॅवरपुर तिराहा/खेड़ा तिराहा चोरगलिया रोड से बाया गौला बाईपास रोड, मोतीनगर तिराहा से रामपुर रोड से पंचायतघर तिराहा से कालाढूंगी मार्ग का प्रयोग बाया कालाढूंगी, मंगोली, रूसी बाईपास ज्योलीकोट नंबर 1 बैंड से भवाली अल्मोड़ा मार्ग का प्रयोग करें।
  • यह मार्ग रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक भारी वाहनों के लिए भी खुला रहेगा।
  • नैनीताल, मुक्तेश्वर, भवाली, भीमताल, बेतालघाट को जाने वाले आवश्यक वस्तुओं के भारी वाहन रात्रि 10 बजे से प्रातः 05 बजे तक की अवधि में आवागमन के लिए प्रयोग कर सकते हैं।
  • छोटे वाहनों के आवागमन के लिए मार्ग खुला रहेगा। सभी यात्रिगण से अनुरोध है कि असुविधा/जाम से बचने के लिए अपनी लेन का प्रयोग करें। ओवरटेक न करें।
  • पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहन नारीमन तिराहा, काठगोदाम से गौलापार होते हुए हल्द्वानी में प्रवेश करेंगे।

संबंधित समाचार