सीतापुर: गैंगस्टर शिवम की संपत्ति हुई कुर्क, मकान व दुकान सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बुधवार को पुलिस व तहसील प्रशासन की तरफ से गैंगेस्टर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार व पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई में दुकान व मकान को सील किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरबटापुर निवासी शिवम मिश्रा उर्फ पिंकू मिश्रा पुत्र प्रेम शंकर मिश्रा के विरुद्ध बीते जनवरी …

सीतापुर। बुधवार को पुलिस व तहसील प्रशासन की तरफ से गैंगेस्टर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान तहसीलदार व पुलिस बल मौजूद रहा। कार्रवाई में दुकान व मकान को सील किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव बरबटापुर निवासी शिवम मिश्रा उर्फ पिंकू मिश्रा पुत्र प्रेम शंकर मिश्रा के विरुद्ध बीते जनवरी माह में गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी।

पुलिस के मुताबिक पिंकू की बहेरा ग्राम सभा में बड़ागांव रोड के किनारे गाटा संख्या 175 पर 2400 वर्ग फिट में एक मंजिला मकान बना था। इसमें दो दुकानें भी थी। बुधवार को तहसीलदार विनोद सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम बहेरा स्थित पिंकू मिश्रा के मकान पर पहुंची और मुनादी कराई। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई करते हुए भवन व दुकानों को सील कर दिया गया। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि पिंकू शुक्ला की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:-देवरिया से सपा उम्मीदवार रहे पिन्टू सिंह को पुलिस ने घोषित किया इनामी बदमाश, जानें मामला

संबंधित समाचार