मथुरा पहुंची बीजेपी नेता अपर्णा यादव, सपा मुखिया को लेकर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। बीजेपी नेता अपर्णा यादव धर्म नगरी वृंदावन पहुंची और वहां उन्होंने जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मत्था टेका। अपर्णा ने ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर सेवायत ने उन्हें पूजा अर्चना कराई और इकलाई ओढ़ाकर प्रसादी भेंट की। अपर्णा ने MLC चुनाव के परिणाम पर कहा कि- …

मथुरा। बीजेपी नेता अपर्णा यादव धर्म नगरी वृंदावन पहुंची और वहां उन्होंने जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मत्था टेका। अपर्णा ने ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया। वहीं मंदिर सेवायत ने उन्हें पूजा अर्चना कराई और इकलाई ओढ़ाकर प्रसादी भेंट की।

अपर्णा ने MLC चुनाव के परिणाम पर कहा कि- एमएलसी के चुनाव भी इसी का परिणाम हैं। भगवा हमारे देश और संस्कृति का अहम हिस्सा है। भगवा धारण करते ही मन में जितने भी विचार होते हैं वह उत्कृष्टता की ओर बढ़ते हैं। महाराष्ट्र में लाउड स्पीकर को बंद करने पर उन्होंने बोलने से इंकार कर दिया। कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, कार्य करूंगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के ट्वीट कि भगवा वेश में अपराधी घूमते हैं के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भगवा हमारे देश और संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। पूरा संत समाज भगवा में है। भगवा धारण करने से अपराध करने की भावना मन में आ ही नहीं सकती। साथ ही कहा कि सनातन संस्कृति परम्परा के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है।

पढ़ें-महंगाई की मार: पीएनजी के बाद अब सीएनजी भी महंगी, जानें आज की कीमतें

 

संबंधित समाचार