देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,007 नए केस, एक्टिव केसेस की संख्या 11,058 पर पहुंची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,007 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,023 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,058 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,007 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,39,023 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 11,058 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत होने से संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,21,737 हो गई है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 188 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.25 प्रतिशत आंकी गई है।

वहीं, संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,25,06,228 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 186.22 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

इसे भी पढ़ें-

अंबेडकर ने भारत को उसका सबसे मजबूत स्तंभ दिया: राहुल गांधी

 

 

 

 

संबंधित समाचार