अपर्णा यादव ने राज ठाकरे के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने वाले बयान पर दिया यह जवाब
एटा। अपर्णा विष्ट यादव ने बढ़ापुर गांव में ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड संस्था की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो की शिक्षा सीएम योगी की ओर से चलाई जा रही एन्टी रोमियो अभियान में काफी मददगार साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि ये हमारे …
एटा। अपर्णा विष्ट यादव ने बढ़ापुर गांव में ब्लैक बेल्ट वर्ल्ड संस्था की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो की शिक्षा सीएम योगी की ओर से चलाई जा रही एन्टी रोमियो अभियान में काफी मददगार साबित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि ये हमारे प्रधानमंत्री के मिशन से मैच करता है। जिसमे आत्म निर्भर भारत का निर्माण होता है, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना साकार होती है।
वहीं महाराष्ट्र में राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउड स्पीकर से अजान पढ़ने पर रोक लगाने की बात कही है और कहा कि यदि इसे 3 मई तक नहीं रोका गया तो हम लाउड स्पीकरों में हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर देंगे।
इस पर अपर्णा यादव ने कहा कि हमें राज ठाकरे के बारे में कुछ नहीं कहना है। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। सुशाशन की व्यवस्था कर रहे हैं और भारत राम राज्य की ओर बढ़ रहा है।
पढ़ें- सीबीआई ने कांग्रेस पार्षद की हत्या मामले में पुलिस अधिकारियों से की पूछताछ
