IPL 2022 : रोहित शर्मा ने T20 में पूरे किए 10 हजार रन, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 28 रनों की पारी खेलने वाले रोहित ने टी20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि रोहित ने छक्का लगाकर ये …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 28 रनों की पारी खेलने वाले रोहित ने टी20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि रोहित ने छक्का लगाकर ये रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने गए हैं।
पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 17 बॉल में 28 रनों की पारी खेली। इसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल थे। रोहित शर्मा का स्ट्राइक रेट इस दौरान 164 का रहा। रोहित शर्मा ने 362 पारियों में 10 हजार रन का आंकड़ा छूआ। विराट कोहली ने 299 पारी में ऐसा किया था। यानी उन्होंने कोहली से 63 पारी अधिक ली।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
क्रिस गेल- 14562
शोएब मलिक- 11698
कीरोन पोलार्ड- 11484
एरॉन फिंच- 10499
विराट कोहली- 10380
डेविड वॉर्नर- 10373
रोहित शर्मा- 10003
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : जीत की लय में लौटी सनराइजर्स हैदराबाद केकेआर की चुनौती के लिये तैयार
