अजान की आवाज मानक के अनुसार हो: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। केंद्रीय राज्य मंत्री पशुधन एवं मत्स्य संजीव बाल्यान गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका सभी ने स्वागत किया। संविधान निर्माता को नमन करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। केंद्र सरकार में राज्य मंत्री पशुधन एवं मत्स्य संजीव बाल्यान जिले के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को सुबह …

बहराइच। केंद्रीय राज्य मंत्री पशुधन एवं मत्स्य संजीव बाल्यान गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उनका सभी ने स्वागत किया। संविधान निर्माता को नमन करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

केंद्र सरकार में राज्य मंत्री पशुधन एवं मत्स्य संजीव बाल्यान जिले के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को सुबह 10 बजे के आसपास जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने शहीद उद्यान पार्क में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा विधायकों के साथ मंत्री ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में लगी प्रदर्शनी का केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण किया।

विकास कार्य को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र, सीडीओ कविता मीना, सभी भाजपा विधायक के साथ उन्होंने बैठक की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता की। केंद्रीय मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कोर्ट ने मस्जिद से होने वाले अजान के ध्वनि का मानक निर्धारित कर दिया है। ऐसे में सभी को कोर्ट का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर हो या मस्जिद, लेकिन लाउड स्पीकर की ध्वनि कानून के हिसाब से होनी चाहिए। दौरे पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहराइच काफी पिछड़ा जनपद है। ऐसे में यहां विकास को गति मिले, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से खाका तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि बहराइच में विकास कराकर इसे देश के 120 विकसित जिले में शामिल किया गया है। लेकिन विकास की गति बढ़ाकर रैंक और बेहतर किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ी वाल, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह, अनुपमा जायसवाल, सरोज सोनकर समेत अन्य अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें-विश्व बैंक ने पाकिस्तान की वृद्धि का अनुमान घटाकर 4.3 फीसदी किया, पिछले वर्ष से है एक फीसदी कम

संबंधित समाचार