ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा, तीन की मौत अन्य एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की डोलरिया तहसील के रतवाड़ा गांव के पास आज सुबह एक ट्रक के अनियंत्रित होकर एक आटो (तिपहिया सवारी वाहन) पर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और आटो चालक घायल हो गया। डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डहाट ने बताया की केलों से भरा एक ट्रक जिले …

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की डोलरिया तहसील के रतवाड़ा गांव के पास आज सुबह एक ट्रक के अनियंत्रित होकर एक आटो (तिपहिया सवारी वाहन) पर पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और आटो चालक घायल हो गया। डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डहाट ने बताया की केलों से भरा एक ट्रक जिले के रतवाड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर एक आटो पर पलट गया।

हादसे में सिवनी-मालवा की बनापुरा निवासी महिला आरती गौर (36), उसकी पुत्री कंचन (17) और गौरव गौर (12) की मौत हो गई, जबकि आटो चालक सुनील का उपचार डोलरिया के अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ट्रक के नीचे आटो में फंसे शवों को क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैंं। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस नेता हनुमंत राव के आवास पर बदमाशों का हमला, सुरक्षा न मिलने की जताई आपत्ति

संबंधित समाचार