बहराइच: स्मैक के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, एक करोड़ की बताई जा रही कीमत
बहराइच। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी करते हुए दो तस्करों को पकड़ा। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ रुपए बता रही है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने उप निरीक्षक …
बहराइच। कोतवाली नानपारा की पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापेमारी करते हुए दो तस्करों को पकड़ा। दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस बरामद स्मैक की कीमत एक करोड़ रुपए बता रही है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने उप निरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह, अमित प्रकाश, हेड कांस्टेबल धर्म प्रकाश, महिला सिपाही इंदू और किरण चौधरी की टीम गठित की। पुलिस टीम कोतवाली क्षेत्र के बाराती लाल बगिया के निकट जांच कर रही थी। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में महिला और पुरुष दिखे। पुलिस को देखकर सभी भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान दोनों के पास से 50/50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने स्मैक को सीज कर दिया। जबकि तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। तस्करों की पहचान कोतवाली क्षेत्र के कसाई टोला निवासी नगमा पत्नी चुन्ना उर्फ अनीस और अंसार अहमद उर्फ मराठी पुत्र फकीर मोहम्मद के रूप में हुई है। कोतवाल ने बताया कि स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए है।
पढ़ें-बरेली: बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन की सरकार
