मुरादाबाद : कार सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से की लूट, बेटे के ट्वीट पर दौड़ी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। रोडवेज के पास कार सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग से गुरुवार की सुबह लूटपाट की। बदमाशों ने बुजुर्ग के गले से चेन और उनकी जेब से 18000 रुपये लूट लिए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित बुजुर्ग जैसे-तैसे घर पहुंचे और मुंबई में रहने वाले इंजीनियर बेटे को सूचना दी। वहीं, …

मुरादाबाद,अमृत विचार। रोडवेज के पास कार सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग से गुरुवार की सुबह लूटपाट की। बदमाशों ने बुजुर्ग के गले से चेन और उनकी जेब से 18000 रुपये लूट लिए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित बुजुर्ग जैसे-तैसे घर पहुंचे और मुंबई में रहने वाले इंजीनियर बेटे को सूचना दी। वहीं, बेटे ने भी तत्काल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुरादाबाद पुलिस को टैग कर वारदात को ट्वीट कर दिया। ट्वीट के 15 मिनट के अंदर पुलिस ने बुजुर्ग के घर पहुंच कर उनसे तहरीर लिखवाई और घटनास्थल पर पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस की इस सक्रियता पर बुजुर्ग और उनके बेटे यूपी पुलिस का आभार जताया है।

मुंबई में रहने वाले पराग अग्रवाल ने बताया कि वह इंजीनियर हैं। वह मूल रूप से जसपुर उत्तराखंड के रहने वाले हैं। उनके पिता ठाकुरद्वारा मुरादाबाद में रह रहे हैं। गुरुवार की सुबह वह आगरा से आकर ठाकुरद्वारा जाने के लिए रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे थे। इतने में कार सवार दो बदमाश उनके पिता को काबू कर उनके गले से सोने की चेन और जेब से 18000 रुपये लूट लिए। बताया कि जैसे ही उन्होंने घटना को ट्वीट किया, महज पांच मिनट में कटघर थाने से एक दरोगा ने संपर्क किया और घर का पता पूछकर करीब 20 मिनट में पुलिस उनके घर पहुंच गई। पुलिस ने उनके पिता से तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए रोडवेज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है।

उम्मीद नहीं थी कि पुलिस तेजी दिखाएगी
पराग अग्रवाल ने बताया कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि पुलिस ट्विटर पर उनके मामले की सुनवाई करेगी, लेकिन यहां न केवल उनके मामले की सुनवाई हुई है, बल्कि पुलिस ने तत्काल उनके घर खुद पहुंच कर तहरीर लिखवाई है। इसे देख कर सही मायने में अब लगने लगा है कि हमारा उत्तर प्रदेश बदल रहा है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कलेक्ट्रेट में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, डीएम ने कहा- बाबा साहेब ने पिछड़े व कमजोर वर्ग को दिलाया अधिकार

संबंधित समाचार