Alia-Ranbir Wedding: सात जन्मों के लिये एक-दूजे के हुए रणबीर-आलिया, शादी के अगले दिन बप्पा का लेंगे आशीर्वाद, जाएंगे सिद्धिविनायक मंदिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार एक दूजे के हो गए। खबर आ रही है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फैंस जो जिस पल का इंतजार था, आखिर वो पल आ ही गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही …

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार एक दूजे के हो गए। खबर आ रही है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। फैंस जो जिस पल का इंतजार था, आखिर वो पल आ ही गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की शादी में दोनों के परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। इसी बीच खबर आ रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद पहले दिन सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेंगे।

सूत्रों की माने तो  रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी के बाद सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे। ये कपल शादी के बाद पहले दिन मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेगा।

बताते चलें कि तमाम बॉलीवुड स्टार्स अपनी शादी, सगाई, जन्मदिन और फिल्म रिलीज जैसे मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते हैं।

पढ़ें- Alia-Ranbir Wedding: रणबीर-आलिया की शादी से परेशान हुए पड़ोसी, करनी पड़ी शिकायत दर्ज, जानें वजह

संबंधित समाचार