मुरादाबाद : 16 अप्रैल की शाम से 27 घंटे के लिए बंद हो जाएगी बिजली की ऑनलाइन सेवा, जानिए क्यों?
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के करीब 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए जानकारी भरी खबर है। बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवा 16 अप्रैल की शाम से 27 घंटे के लिए बंद हो जाएगी। ऐसे में न तो उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान कर सकेंगे, न ही बिजली जाने पर शिकायत ही दर्ज करा पाएंगे। क्योंकि …
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के करीब 20 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए जानकारी भरी खबर है। बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवा 16 अप्रैल की शाम से 27 घंटे के लिए बंद हो जाएगी। ऐसे में न तो उपभोक्ता ऑनलाइन बिल का भुगतान कर सकेंगे, न ही बिजली जाने पर शिकायत ही दर्ज करा पाएंगे। क्योंकि बिजली निगम द्वारा 16 अप्रैल की शाम साढ़े छह बजे से बिलिंग प्रणाली का तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। इसके लिए सभी सब स्टेशनों पर उपभोक्ताओं को अवगत कराया जा रहा है।
ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम साढ़े छह बजे से 17 अप्रैल की रात 9:30 मिनट तक सभी सब स्टेशनों पर बिलिंग केंद्र बंद रहेंगे। इस दौरान 1912 पर शिकायत भी नहीं दर्ज हो सकेगी। ऑनलाइन भुगतान की भी सभी सेवाएं ठप रहेंगी।
साकेत में सुबह बत्ती गुल
सिविल लाइन स्थित बिजली घर पर सुबह सात बजे साकेत में बिजली गुल हो गई। शिकायत पर मौके पर लाइनमैन को भेजा गया। मरम्मत के दौरान पाया कि लाइन में फॉल्ट हो गया। ऐसे में करीब आधे घंटे तक लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके अलावा आयकर कॉलोनी की शुक्रवार को सीटी सही कर करीब दो बजे आपूर्ति सुचारू हो पाई।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कार सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से की लूट, बेटे के ट्वीट पर दौड़ी पुलिस
