अमरोहा : चीनी मिल पर गन्ना डालने जा रहे हैं किसान से लूट
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के संभल मार्ग पर बुधवार की देर रात चीनी मिल पर गन्ना डालने जा रहे किसान से दो व्यक्तियों ने 11000 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी किसान अनूप सिंह बुधवार की शाम ट्रैक्टर टिपलर से …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के संभल मार्ग पर बुधवार की देर रात चीनी मिल पर गन्ना डालने जा रहे किसान से दो व्यक्तियों ने 11000 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दे दी है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी किसान अनूप सिंह बुधवार की शाम ट्रैक्टर टिपलर से गन्ना डालने के लिए दि किसान सहकारी चीनी मिल काला खेड़ा जा रहा था। जैसे ही वह संभल मार्ग पर अब्दुल्लाह कॉलोनी से आगे पहुंचा तो दो व्यक्तियों ने ट्रैक्टर को हाथ देकर रुकवा लिया और ट्रैक्टर रुकते ही दोनों व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का कहना है कि जेब में रखी 11हजार की नकदी व एक मोबाइल बदमाश मारपीट कर लूट ले गये। गुरुवार की सुबह पीड़ित कोतवाली पहुंचा और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। दरोगा सोमपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : मौसम ने बदली करवट, कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी
