पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश से नैनीताल जिले में तापमान गिरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी,अमृत विचार। पर्वतीय जिलों में हुई बारिश से नैनीताल जनपद में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सुबह और रात को मौसम में हल्की ठंडक शुरू हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण जम्मू पहुंचा है। पश्चिमी हवाओं का ट्रफ ऊपर की ओर है। इसका असर उत्तराखंड में भी देखने को …

हल्द्वानी,अमृत विचार। पर्वतीय जिलों में हुई बारिश से नैनीताल जनपद में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। वहीं सुबह और रात को मौसम में हल्की ठंडक शुरू हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण जम्मू पहुंचा है। पश्चिमी हवाओं का ट्रफ ऊपर की ओर है।

इसका असर उत्तराखंड में भी देखने को मिला है। पूर्व निर्धारित येलो अलर्ट के तहत गुरुवार को सुबह धूप में तेजी भी कम थी। वहीं, अल्मोड़ा समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से नैनीताल जनपद में भी मौसम प्रभावित हुआ है। जिले में दो डिग्री तापमान कम हुआ है। अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नैनीताल में शाम को आसमान में घने बादल छा गए और हवाओं में तेजी महसूस की गई।

संबंधित समाचार