हल्द्वानी: महिला से अश्लीलता करने वाले हरियाणा से गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला के साथ अश्लील व अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक महिला के साथ फोन पर अश्लील व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने व धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों …
हल्द्वानी, अमृत विचार। महिला के साथ अश्लील व अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक महिला के साथ फोन पर अश्लील व अभद्र शब्दों का प्रयोग करने व धमकी देने के मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। जिसके बाद जांच करते हुए पुलिस टीम हरियाणा पहुंच गई।
पुलिस ने दो आरोपी अवीर कुमार व साजन आर्य निवासीगण मालधनचौड़ रामनगर को हरियाणा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम में एसआई सीमा आर्या, कां ललित बिष्ट व एसओजी से कां. भानु प्रताप हैं।
